RCB vs CSK: चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए मुकाबले का खुमार अभी तक फैंस के सिर से नहीं उतरा है। इस मैच में सीएसके के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा तूफान बनकर गरजे और आरसीबी के गेंदबाज हर्षल पटेल के 1 ही ओवर में 37 रन ठोक डाले।

Advertisement

जडेजा की इस आतिशी पारी के बाद सीएसके के कप्तान एमएस धोनी का एक 9 साल पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एमएस धोनी के इस ट्वीट पर फैंस कई सारे मज़ेदार रिएक्शंस भी दे रहे हैं।

Advertisement

9 साल पहले माही ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में लिखा था, "भगवान ने महसूस किया कि रजनी सर बूढ़े हो रहे हैं इसलिए उन्होंने सर रवींद्र जडेजा को बनाया।" माही का ये ट्वीट जंगल में आग की तरह फैल रहा है।

वहीं अगर उस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके की टीम ने 4 विकेट खोकर 191 रन बनाए थे। सीएसके के लिए रवींद्र जडेजा 62 और एमएस धोनी 2 रन बनाकर नाबाद रहे। 192 रनों का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम महज 122 रन बना सकी और मुकाबले को 69 रनों से हार गई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार