15 अगस्त, 2024 को हमारे देश को आज़ाद हुए 77 साल हो रहे हैं। इस दिन हमारा देश आज़ादी का जश्न तो मना ही रहा है लेकिन साथ ही क्रिकेट फैंस को आज का दिन इसलिए भी याद है क्योंकि आज ही के दिन पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने करोड़ों फैंस को झटका देते हुए रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। धोनी के साथ-साथ उनके साथी सुरेश रैना ने भी अपने संन्यास का ऐलान कर दिया था। 

Advertisement

धोनी को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिए चार साल हो गए हैं लेकिन आज भी वो आईपीएल खेलकर फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं और फैंस यही दुआ कर रहे हैं कि माही आने वाले कुछ और साल खेलते रहें। धोनी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2019 में खेला था।न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में धोनी ने 240 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, 72 गेंदों पर 50 रन बनाए थे लेकिन वो भारत को जीत नहीं दिला पाए थे।

Advertisement

इस दर्दनाक हार के लगभग एक साल बाद, पूर्व भारतीय वर्ल्ड कप विजेता कप्तान ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को समाप्त करने का फैसला किया। भारत के लिए उनके आखिरी मैच को पांच साल हो चुके हैं लेकिन भारतीय फैंस को आज भी उनकी कमी खलती है। एमएस धोनी ने 15 अगस्त, 2020 को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया था। उनकी देखा-देखी सुरेश रैना ने भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था जिसके चलते भारतीय क्रिकेट के एक युग का अंत हो गया।

धोनी के करियर की बात करें तो उनके करियर का सबसे शानदार पल तब आया जब भारतीय टीम ने 28 साल बाद उनके नेतृत्व में 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीता। वनडे वर्ल्ड कप जीतने के अलावा, एमएसडी के पास कई अन्य उपलब्धियां हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में पहला टी-20 वर्ल्ड कप जीता, टेस्ट क्रिकेट में नंबर एक रैंक हासिल किया, 2013 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीती और माही की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच आईपीएल खिताब भी जीते। ऐसे में भारतीय फैंस को धोनी की याद आना लाज़मी है और यही कारण है कि हर 15 अगस्त के दिन उन्हें माही की याद आ जाती है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार