चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने रविवार (14 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ हुए आईपीएल 2024 के मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 4 गेंदों में नाबाद 20 रन की पारी खेली, जिसमे उन्होंने 3 छक्के जड़े। धोनी के बल्ले से आए यह रन मैच में जीत का अंतर साबित हुए। 

 
Advertisement

धोनी आखिरी ओवर में जब बल्लेबाजी करने आए तो चेन्नई का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। उसके बाद थाला की पारी की बदौलत चेन्नई ने 206 रन का स्कोर हासिल किया। धोनी की इस पारी से चेन्नई की टीम ने मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल की। 

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस की पारी की शुरूआत से पहले की एक वीडियो शेयर की है, जिसमें इस पारी के लिए धोनी कप्तान ऋतुराज गायकवड़ की तरफ अपनी पीठ कर रहे थपथपाने के लिए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

अपनी इस पारी के दौरान धोनी ने कुछ खास रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए। धोनी आईपीएल में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज 5000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस पारी के बाद उनके 5016 रन हो गए हैं। 

Also Read: Live Score

इसके अलावा धोनी ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 5000 रन पूरे कर लिए हैं और यह मुकाम हासिल करने वाले वह दूसरे खिलाड़ी बने हैं। उनसे आगे सुरेश रैना हैं, जिन्होंने चेन्नई के लिए 5529 रन बनाए हैं।  
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार