7 फरवरी, केपटाउन (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में बड़ा इतिहास रच दिया। धोनी वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेटकीपर के तौर पर अपने 400 शिकार पूरे कर लिए हैं। 

Advertisement

धोनी ने कुलदीप यादव की गेंद पर साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम को स्टंप आउट कर ये कीर्तिमान बनाया। जिसे मिलाकर कोहली अब तक वनडे क्रिकेट में 294 कैच पकड़ चुके हैं और 106 बार खिलाड़ियों को स्टंप आउट किया है। 

Advertisement

धोनी वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेटकीपर के तौर पर 400 शिकार करने वाले दुनिया के चौथे विकेटकीपर हैं। उनसे पहले श्रीलंका के कुमार संगाकारा (482), ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (472) और साउथ अफ्रीका के मार्क बाउचर (424) ने ये खास कारनामा किया है। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

बता दें कि धोनी दुनिया के अकेले विकेटकीपर हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 100 या उससे ज्यादा बार खिलाड़ियों को स्टंप आउट किया है। 

Most dismissals as Wicket-Keeper in ODI cricket:

482 - Kumar Sangakkara
472 - Adam Gilchrist
424 - Mark Boucher
400* - MS DHONI
287 - Moin Khan#SAvIND

— Sampath Bandarupalli (@SampathStats) February 7, 2018

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार