धोनी ने 8 गेंद में 21 रन ठोककर रचा इतिहास,विराट कोहली के बाद T20 में ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

Updated: Mon, May 09 2022 00:32 IST
धोनी ने 8 गेंद में 21 रन ठोककर रचा इतिहास,विराट कोहली के बाद T20 में ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने (Image Source: IPL)

Most T20 Runs as Captain: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने रविवार (8 मई) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 8 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की बदौलत नाबाद रनों की पारी खेलकर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। धोनी ने इस पारी के दौरान बतौर कप्तान 6000 टी-20 रन पूरे कर लिए।

टी-20 क्रिकेट में बतौर कप्तान 6000 रन बनाने वाले धोनी दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा आरसीबी और भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने हीं किया था। धोनी ने इस मुकाबले को मिलाकर टी-20 क्रिकेट में 7077 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने छह हजार रन कप्तान के रूप में खेलते हुए बनाए हैं।  

धोनी ने इस सीजन आईपीएल में 10 पारियों में 32.60 की औसत से 163 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 50 रन रहा है।

इस मुकाबले की बात की जाए तो चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए दिल्ली कैपिटल् को 91 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने डेवोन कॉनवे (87 रन) के अर्धशतक के दम पर 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में दिल्ली की टीम 17.4 ओवरों में 117 रनों पर ऑलआउट हो गई।

Also Read: आईपीएल 2022 - स्कोरकार्ड

गेंदबाजी में चेन्नई के लिए मोइन अली ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके। इसके अलावा सिमरजीत सिंह और मुकेश चौधरी के खाते में दो-दो वहीं महीश थीक्षणा के खाते में एक विकेट आया।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें