महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से अलविदा कह दिया था। हालांकि इसमें कोई संदेह नहीं है कि क्रिकेट से सन्यास लेने के बावजूद भारत के पूर्व कप्तान के फैन फॉलोविंग में कोई कमी नहीं आई है। 

Advertisement

अब एमएस धोनी ने मैदान के बाहर अपने नाम एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। धोनी जोकि सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहते है इसके बावजूद उनेक इंस्टाग्राम पर अब 30 मिलियन फॉलोवर हो गए है।

Advertisement

क्रिकेटरों की बात करे तो धोनी से आगे केवल विराट कोहली है जिनके इंस्ट्रग्राम पर 80 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर है। धोनी अब क्रिकेटरों की लिस्ट में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फैन फॉलोविंग वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए है। खास बात यह है कि धोनी ने इंस्टाग्राम पर केवल 108 पोस्ट ही शेयर किए है।

धोनी ने आज ही अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो अपने खेत में स्ट्रॉबेरी खाते हुए नजर आ रहे है। 

बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद आईपीएल खेलना जारी रखा है और उनके फैंस उन्हें एक बार फिर आईपीएल 2021 में पिली जर्सी में चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालते हुए देख सकते है। गैरतलब है कि चेन्नई के लिए आईपीएल 2020 का सीजन बेहद खराब रहा था और ऐसा पहली बार हुआ था जब धोनी की टीम आईपीएल के प्लेऑफ में जगह बनाने में असफल रही थी।

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार