CSK vs PBKS: IPL 2023 के 41वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 4 विकेट से हराकर दो अहम अंक हासिल कर लिए। चेन्नई ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 200 रन बनाए थे लेकिन इसके बावजूद उन्हें अपने ही घर में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद सीएसके के कप्तान एमएस धोनी काफी नाखुश दिखे और उन्होंने इशारों-इशारों में अपने एक गेंदबाज पर हार का ठीकरा फोड़ा।

Advertisement

धोनी ने मैच के बाद कहा, 'हमें इस बात के लिए तैयार रहना होगा कि क्या किया जाना है। आखिरी के कुछ ओवर जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे तो हम 10-15 और रन बना सकते थे। हमारी गेंदबाजी को कुछ कुशन की जरूरत थी। इस पिच पर स्लोअर बॉल ग्रिप कर रहा था। हमारे बल्लेबाज लगातार रन बना रहे हैं। मुझे लगता है कि 200 एक अच्छा स्कोर था लेकिन हमने दो खराब ओवर फेंके। हम परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। हमने अच्छी गेंदबाजी नहीं की। आपको ये पता होना चाहिए कि बल्लेबाज को किस तरफ हिट नहीं करने देना है। आपको ये देखने की जरूरत है कि समस्या क्या है। एक्जिक्यूशन या प्लानिंग। पथिराना ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की। पहले छह ओवर हम बेहतर कर सकते हैं। हमें ये पता होना चाहिए कि किस लाइन में गेंदबाजी करनी है।'

Advertisement

धोनी ने अपने बयान में जिन दो ओवरों का जिक्र किया है वो 16वां और 19वां ओवर हो सकते हैं क्योंकि ये पंजाब की पारी का 16वां ओवर ही था जिसमें तुषार देशपांडे ने 24 रन लुटवाए थे और पंजाब की टीम ने मूमेंटम हासिल करके मैच में वापसी की थी। इस ओवर में लियाम लिविंगस्टोन ने तुषार देशपांडे को सबक सिखाते हुए 3 छक्कों और 1 चौके समेत कुल 24 रन लूटे थे। इसके बाद देशपांडे एक बार फिर 19वें ओवर में आए और 13 रन दे गए जिसके चलते पंजाब की जीत मुश्किल से आसान बन गई।

इन दो ओवरों में 37 रन देने वाले देशपांडे की सोशल मीडिया पर तो क्लास लगी ही साथ ही धोनी भी विकेट के पीछे काफी नाखुश थे और उनकी नाराजगी पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान उनकी स्पीच में देखने को मिली और उन्होंने बिना नाम लिए तुषार देशपांडे को हार का जिम्मेदार बता दिया। देशपांडे इस समय पर्पल कैप पा चुके हैं लेकिन वो जिस तरह से गेंदबाजी कर रहे हैं वो सीएसके के लिए हार का कारण बन रहे हैं ऐसे में धोनी को अन्य विकल्पों के बारे में भी सोचना पड़ेगा वरना जो पंजाब के खिलाफ हुआ वो आगे भी होता हुआ दिख सकता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार