टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के फार्म हाउस में एक नया घोड़ा आ चुका है। धोनी की बेटी जीवा ने प्यारे से घोड़े संग एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। शेटलैंड पोनी नस्ल के इस घोड़े को धोनी ने स्कॉटलैंड से रांची मंगवाया है। यह घोड़ा दुनिया के सबसे छोटे नस्लों में से एक है।

Advertisement

घोड़ों की पहचान उनकी तेज गति के लिए होती है लेकिन यह छोटा सा घोड़ा अलग होता है। यह कद में अन्य घोड़ों की तरह ऊंचा नहीं होता बल्कि महज सजावट और शो के लिए जाना जाता है। खबरों की मानें तो धोनी ने अपनी बेटी जीवा के लिए स्कॉटलैंड के इस घोड़े पर लाखों रुपये खर्च किए हैं।

Advertisement

इस घोड़े की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी ज्‍यादा है। एक शेटलैंड पोनी नस्ल के घोड़े की औसत कीमत लगभग $1,500 तक होती है। वहीं ब्रीडर घोड़े के लिए कीमत आम तौर पर बढ़ जाती है, खासकर जब वे शुद्ध नस्ल के हों। धोनी द्वारा मंगवाया गया घोड़ा शुद्ध नस्ल का है और धोनी ने लाखों रुपए खर्चकर इसे विदेश से इसे मंगवाया है।

बता दें कि धोनी की बेटी जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट से इस घोड़े की शेयर की गई फोटो इस वक्त चर्चा का विषय बनी हुई हैं। तस्वीरों में जीवा घोड़े के सिर पर हाथ फेरते हुए नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर यह फोटो जमकर वायरल हो रही है और फैंस लगातार इस फोटो पर कमेंट कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार