भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी सोमवार (7 जुलाई) को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपना ये खास दिन अपने गृहनगर रांची में रहकर सेलिब्रेट किया, इस अवसर पर उन्होंने अपने करीबी दोस्तों और परिचित लोगों के साथ जश्न मनाया। केक काटने की रस्म का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

इस वीडियो में दिग्गज क्रिकेटर को स्लीवलेस टी-शर्ट पहने और दोस्तों के साथ केक को काटते हुए देखा जा सकता है। अपने साथियों को केक देते हुए माही मुस्कुराते हुए भी दिखाई दे रहे थे। धोनी का ये वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

44 वर्षीय धोनी ने भले ही 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूरी बना ली हो, लेकिन उनकी मौजूदगी अभी भी खेल पर हावी है। माही आईपीएल में अभी भी खेल रहे हैं और आईपीएल 2026 में भी वो चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं। आईपीएल 2025 के सीज़न के बाद बोलते हुए, धोनी ने कहा कि वो खुद को पांच से छह महीने का समय देंगे और तब फैसला करेंगे कि उन्हें अगले सीजन में वापस आना है या नहीं।

अगर धोनी के अंतर्राष्ट्रीय करियर की बात करें तो उन्होंने 538 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान धोनी ने 17,266 रन बनाए और विकेट के पीछे 829 शिकार भी किए। वनडे में उन्होंने 50.57 की औसत से 10,773 रन बनाए, जिसमें 10 शतक और 73 अर्द्धशतक शामिल हैं। श्रीलंका के खिलाफ़ खेली गई वो यादगार नाबाद 183 रन की पारी आज भी हर क्रिकेट प्रशंसक की यादों में बसी है।

Also Read: LIVE Cricket Score

धोनी उन गिने चुने खिलाड़ियों में भी आते हैं जिन्होंने वनडे अंतर्राष्ट्रीयर में 10,000 रन बनाने का मुकाम हासिल किया। माही ने ये उपलब्धि तब हासिल की जब वो मुख्य रूप से निचले मध्यक्रम में बल्लेबाज़ी करते रहे। इसके साथ ही आपको बता दें कि धोनी तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते कप्तान भी हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। इसके अलावा टेस्ट में, उन्होंने 60 मैचों में भारत का नेतृत्व किया, जिसमें 27 जीते और कुल मिलाकर 90 मैच खेले, जिसमें लगभग 5,000 रन बनाए, जिसमें 224 रन की शानदार पारी भी शामिल है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार