18 जुलाई,(CRICKETNMORE)। इंग्लैंड ने हेडिंग्ले मैदान पर खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में मंगलवार को पहले गेंद और फिर बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारत को पस्त कर आठ विकेट से जीत सीरीज 2-1 से अपने नाम कर मेहमानों के लगातार सीरीज जीतने के क्रम पर फुल स्टॉप लगा दिया। 

Advertisement

इंग्लैंड की कसी हुई गेंदबाजी के कारण भारतीय टीम आठ विकेट के नुकसान पर 256 रन ही बना सकी। इंग्लैंड ने यह लक्ष्य 44.3 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

Advertisement

इस मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ ऐसा किया,जिसके बाद सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर उनके रिटायरमेंट की पोस्ट वायरल होने लगी। रोहित शर्मा की वाइफ रितिका हैं बहुत ही प्यारी, देखें PHOTOS

धोनी ने मैच खत्म होने के बाद पवेलियन लौटते हुए अंपायर के हाथों से गेंद मांगकर ले गए। जिसके बाद यह कयास लगाए गए कि धोनी शायद इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का एलान करने वाले हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार