भारत के पूर्व कप्तान और वर्तमान में आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर से दिखा दिया है कि वो क्यों दुनिया के सबले सम्मानित क्रिकटरों में से एक है।

Advertisement

बाबायोबल में कोरोना प्रवेश के कारण आईपीएल के 14वें सीजन को बीच में ही रोक दिया गया। अब सभी टीमें अपने देशी और विदेशी खिलाड़ियों को अपने-अपने घर भेजने का प्रबंध कर रही है।

Advertisement

इसी बीच सीएसके की तरफ से एक बड़ी खबर ये आ रही है कि टीम के कप्तान धोनी ने ये ऐलाना किया है कि जब तक सभी खिलाड़ी सुरक्षा पूर्वक अपने घर नहीं पहुंच जाते तब तक वो अपने घर नहीं जाएंगे और साथ ही वो सबसे अंत में फ्लाइट पकड़के शहर की ओर रवाना होंगे।

धोनी ने कहा है कि सबसे पहले वो सुनिश्चित करेंगे की सभी विदेशी खिलाड़ी अपने घर जाए जिसमें ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी है सहित सपोर्ट स्टाफ भी शामिल है। 

अभी चेन्नई की पूरी टीम दिल्ली में है और धोनी तब तक अपने घर नहीं जाएंगे जब तक सभी खिलाड़ी देश की राजधानी से अपने घर नहीं चले जाते।

सीएसके के मेंबर ने बयान देते हुए कहा," माही भाई ने कहा है कि वो होटल छोड़ने वाले सबसे आखिरी खिलाड़ी होंगे। वो चाहते है कि पहले विदेशी खिलाड़ी जाए, फिर भारतीय खिलाड़ी। वो कल सबसे अंत में फ्लाइट पकड़ेंगे जब सभी अपने घर सुरक्षित पहुंच जाएंगे।"

Advertisement

सीएसके ने अपने टीम के खिलाड़ियों के लिए चार्टर्ड प्लेन का इंतजाम किया था। सुबह में एक टेन-सीटर प्लेन सबसे पहले खिलाड़ियों को राजकोट और मुंबई लेकर गई। शाम वाली चार्टर्ड ने खिलाड़ियों को बैंगलोर और चेन्नई छोड़ा। धोनी आज(गुरूवार) की शाम होटल से रांची के लिए रवाना होंगे। 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार