एमएस धोनी क्रिकेट इतिहास के उन खिलाड़ियों में से है जिनको फैंस अपने परिवार के किसी सदस्य से कम नहीं मानते। कुछ दिनों पहले एक फ़ोटो वायरल हुई थी जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स के एक फैन गोपी कृष्णन ने अपने पूरे घर को चेन्नई सुपर किंग्स के रंग में रंग दिया और साथ में उन्होंने घर के दीवार पर चेन्नई के कप्तान धोनी की फोटो बनवाई है।

26 अक्टूबर(सोमवार) को चेन्नई सुपर किंग्स के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट हुई जिसमें धोनी ने उस फैन के बारे में एक इमोशनल संदेश दिया है।

धोनी ने कहा,"मैंने इसे इंस्टाग्राम पर देखी थी और मुझे लगता है कि यह एक शानदार तोहफा है। अगर आप ध्यान से देखें तो यह ना सिर्फ मेरे बारे में है बल्कि ये लोग चेन्नई सुपर किंग्स के भी बहुत बड़े फैन है।"

उन्होंने आगे बात करते हुए कहा," जिस तरह से बनाया है उससे यह पता चलता है कि वो मेरे और सीएसके के बारे में क्या सोचते है है। यह कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए आपकों समय निकालकर सोचना पड़ता है और पूरे परिवार को इसके लिए सहमत होना पड़ता है।

धोनी आगे बात करते-करते इमोशनल हो गए और कहा, "यह सालों साल तक हमारे साथ रहेगा। यह कोई सोशल मीडिया पोस्ट नहीं है जो रातों-रात खत्म हो जाएगा। मैं पूरे परिवार को दिल से शुक्रिया बोलना चाहता हूँ। यह बहुत ही शानदार है।"
 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार