भारतीय टीम को 2022 अंडर -19 वर्ल्ड कप जितवाने में अहम भूमिका निभाने वाले स्टार राजवर्धन हंगरगेकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हंगरगेकर को मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपरकिंग्स ने खरीदा था ऐसे में वो इस बार एमएस धोनी की कप्तानी में खेलते हुए नजर आएंगे।

Advertisement

हंगरगेकर आईपीएल के माहौल से रूबरू होना शुरू हो गए हैं। फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम सूरत में प्रैक्टिस कर रही है और हंगरगेकर भी टीम के साथ जुड़ चुके हैं। सोशल मीडिया पर हंगरगेकर का एक वीडियो भी काफी वायरल हो गया है जिसमें वो नेट प्रैक्टिस के दौरान लंबे छक्के मारते हुए दिख रहे हैं।

Advertisement

सीएसके के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हंगरगेकर को धोनी बल्लेबाज़ी के लिए कुछ टिप्स देते हैं और उसके बाद बैटिंग के दौरान वो एक लंबा छक्का भी लगाते हैं। माही की कप्तानी में हंगरगेकर कितना निखर सकते हैं इसकी झलकियां अभी से ही दिखनी शुरू हो गई हैं।

वहीं, अगर आप नहीं जानते हैं कि बता दें कि अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान हंगरगेकर ने बल्लेबाज़ी में नहीं बल्कि गेंदबाज़ी से जलवे बिखेरे थे ऐसे में सीएसके को भी उनसे यही उम्मीदें होंगी कि वो आईपीएल में भी गेंद के साथ धमाल मचाएं और जब मौका मिले वो बल्ला भी चला सकें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार