23 जून,नई दिल्ली (CRICKETNMORE): चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब बचाने से चूकी भारतीय क्रिकेट टीम आज (23 जून) से वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलने उतरेगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी नेट्स पर खूब मेहनत करते नजर आए।

Advertisement

इस दौरान विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी अपने होने वाले उत्तराधिकरी यानी युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत को अकेले मे कुछ टिप्स देते हुए नजर आए। टीम इंडिया के सबसे सफल विकेटकीपर और कप्तान के साथ ऋषभ ने काफी वक्त गुजारा और उनसे खेल से जुड़े कई मामलों पर अहम जानकारियां ली।  PHOTOS: टीम इंडिया के इस क्रिकेटर की वाइफ है सबसे हॉट, खूबसूरती देखकर उड़ जाएंगे होश

Advertisement

ऋषभ पंत इस सीरीज में टीम इंडिया के लिए अपना वन डे में डेब्यू कर सकते हैं। उन्हें चोटिल सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की जगह टीम में मौका दिया गया है। ऋषभ ने इस साल की शुरूआत में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला और एकमात्र टी-20 इंटरनेशनल खेला है, जिसमें उन्होंने नाबाद 5 रन बनाए थे।

आपको बता दें कि आईपीएल 2017 में युवा ऋषभ पंत का प्रदर्शन का अच्छा रहा था और गुजरात लायंस के खिलाफ हुए मुकाबले में 93 रन की तूफानी पारी खेलकर उन्होंने सबका दिल जीत लिया था। PHOTOS: टीम इंडिया के इस क्रिकेटर की वाइफ है सबसे हॉट, खूबसूरती देखकर उड़ जाएंगे होश

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार