क्रिकेट से दूर ये क्या कर रहे हैं एमएस धोनी, देखकर दहल जाएगा आपका दिल

Updated: Tue, Nov 30 -0001 00:00 IST
MS Dhoni goes skydiving, makes most of break from cricket ()

2 दिसंबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। मिस्टर कूल महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल क्रिकेट से दूर चल रहे हैं और इस खाली समय में वह जमकर फायदा उठा रहे हैं। प्रमोशनल इवेंट्स के अलावा वह कई खास चीजों में भी हिस्सा ले रहे हैं। 

धोनी भारतीय थल सेना में माननीय लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से सम्मानित हैं और हाल ही में आर्मी द्वारा स्थानीय लोगों के लिए आयोजित एक क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेने कश्मीर भी गए थे।  लेकिन इस बार धोनी कुछ रोमांचक करते हुए नजर आए। 

PICS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें  

धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह “स्काई डाइविंग” करने की तैयारी कर रहे हैं। 

 

भारतीय क्रिकेट इतिहास में धोनी को “कैप्टन कूल” के नाम से जाना जाता है। धोनी टीम इंडिया का कप्तान रहते हुए बड़े से बड़े दबाव वाली परिस्थितियों में शांत नजर आते हैं। मौजूदा क्रिकेटर्स से लेकर पूर्व क्रिकेटर भी उनके इस अंदाज के दीवाने हैं। और इन तस्वीरों में धोनी के उसी अंदाज की झलकी नजर आई। स्काई डाइव काफी चुनौतीपूर्ण होता है लेकिन इस दौरान भी धोनी हमेशा की तरह शांत और निश्चिंत दिखाई दे रहे हैं। PICS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें  

वैसे ये पहला मौका नहीं है जब धोनी स्काई डाइविंग कर रहें हैं। वह इससे पहले भी आगरा में आर्मा के साथ कुछ समय बिताने के दौरान स्काइ डाइविंग की थी।  

धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे महान कप्तानों में से एक हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वर्ल्ड कप औऱ 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया। 
 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें