महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के आगाज से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी छोड़ दी है। उनकी जगह ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को चेन्नई का नया कप्तान बनाया गया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए इसकी जानकारी दी। धोनी खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ जुड़े रहेंगे। धोनी औऱ सुरेश रैना के बाद जडेजा चेन्नई की कप्तानी करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने हैं। वह 2012 से चेन्नई की टीम का हिस्सा हैं। 

Advertisement

बता दें कि आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले जडेजा चेन्नई द्वारा रिटेन किए सबसे महंगे खिलाड़ी थे। उन्हें चेन्नई ने 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। जबकि एमएस धोनी को टीम ने 12 करोड़ रुपये चुकाए थे।

Advertisement

आईपीएल 2022 का पहला मुकाबला 26 मार्च को मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स औऱ कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। 

धोनी आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में शुमार हैं। 2008 में जिम्मेदारी मिलने के बाद धोनी ने 13 सीजन चेन्नई टीम की कमान संभाली, जिसमें टीम ने चार बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा किया है। वहीं 9 बार टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया।

 धोनी ने आईपीएल में 190 मैचों में चेन्नई की कप्तानी की है, जिसमें 116 जीत,73 हार मिली है। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। वहीं कुल मिलाकर उन्होंने आईपीएल में 204 मैच बतौर कप्तान खेले हैं, जिसमें 121 में जीत मिली है और 82 में हार। बता दें कि 2016 में धोनी ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की कप्तानी भी की थी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार