धोनी के पास इतिहास रचने का मौका, दूसरे टी-20 में ऐसा करते ही बना देंगे महारिकॉर्ड

Updated: Tue, Feb 26 2019 12:34 IST
ms dhoni (Twitter)

26 फरवरी,(CRICKETNMORE)। विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया के हाथों पहले टी-20 में शिकस्त के बाद अब टीम इंडिया बुधावर को खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले में जीत हासिल कर सीरीज बराबरी पर खत्म करने के इरादे से उतरेगी। 

इस मुकाबले में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के पास एक खास कीर्तिमान अपने नाम करने का मौका होगा, जो अब तक भारत के 3 क्रिकेटर ही कर पाए हैं।  

अगर धोनी दूसरे टी-20 में एक छक्का मार लेते हैं तो वो टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 50 छक्के पूर कर लेंगे। अब तक रोहित शर्मा, युवराज सिंह और सुरेश रैना ने ही भारत के लिए ये कारनामा किया है। 

भारत के लिए इस फॉर्मेट में रोहित ने 102 छक्के, युवराज ने 74 छक्के औऱ रैना ने 58 छक्के जड़े हैं। 

गौरतलब है कि पहले टी-20 मुकाबले में केएल राहुल के बाद धोनी ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। धोनी ने 37 गेंदों में 1 छक्के की मदद से नाबाद 29 रन बनाए थे। 
 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें