30 जून, एंटिगा (CRICKETNMORE)। वेस्टइंडीज के खिलाफ एंटिगा में खेले जा रहे तीसरे वनडे में धोनी ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। धोनी ने मैच में एक तरफ जहां 63वां अर्धशतक जमाया तो वहीं धोनी वनडे क्रिकेट में 9413 रन अपने करियर में बना लिए हैं। लाइव स्कोर

Advertisement

ऐसा कर धोनी ने अजहर के 9378 रन को पीछे छोड़कर भारत के तरफ से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनानें वाले चौथे बल्लेबाज बन गए। धोनी से आगे अब राहुल द्रविड़ (10889), गांगुली (11363) और सचिन तेंदुलकर (18426) जैसे बल्लेबाज हैं। धोनी ने 294 मैचों में इस कारनामें को बनानें में सफल रहे। धोनी का बेस्ट स्कोर वनडे में 183 रन हैं।

वैसे आपको बता दें कि एशिया इलेवन के भी मैच को मिलाकर धोनी ने ये रिकॉर्ड बनाया है। धोनी ने एशिया इलेवन के लिए 3 मैच में 174 रन बनाए हैं। और यदि केवल भारत के तरफ से धोनी के मैच की बात की जाए तो धोनी ने 291 मैच खेलकर 9242 रन बनाए हैं।

इसके अलावा धोनी भारत के अकेले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने 200 छक्के जमाए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार