आईपीएल के 35 वें मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से हरा दिया।

Advertisement

इस मैच में आखिरी के रन कप्तान धोनी और टीम के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना ने बनाए। मैच खत्म होने के बाद धोनी ने फिर से यह एहसास कर दिया कि वो क्यों क्रिकेट की दुनिया के सबसे तेज दिमाग और चालाक खिलाड़ियों में शामिल हैं।

उन्होंने इस दौरान अपने और वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो के रिश्ते को लेकर खुलासा किया और बताया कि जब ब्रावो गेंदबाजी करते हैं तो दोनों के बीच किस तरह की बातचीत होती है।

धोनी इस बात से खुश हैं किक ब्रावो बिल्कुल फिट हैं और वो इस दौरान टीम का साथ दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने अपने और ब्रावो के बीच बहसबाजी को लेकर भी खुलासा किया। धोनी ने खुलासा किया कि उन्होंने ब्रावो को इस बात के लिए मनाया कि वो टी-20 में बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए कैसे धीमी गेंदों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मैच के बाद धोनी ने ब्रावो को लेकर बात करते हुए कहा," मैं उन्हें अपना भाई बुलाता हूं। हर साल मेरी और ब्रावो की लड़ाई होती है कि उन्हें धीमी गेंद फेंकनी चाहिए या नहीं।"

थाला ने आगे बात करते हुए कहा," मैं उनसे कहता हूं कि आप इसका इस्तेमाल बल्लेबाजों को धोखा देने के लिए कर सकते हो। लेकिन अब हर कोई ब्रावो को उनकी धीमी गेंदों के लिए जानता है। इसलिए क्यों ना आप 6 अलग-अलग गेंद फेंके चाहे वो यॉर्कर हो यो लेंथ बॉल हो। उनको यह बोलने दो कि उसने इस बार धीमी गेंद नहीं फेंकी। इसको भरमाना कहते हैं। आपकों बल्लेबाजों को दुविधा में डालना होता है।"

इस मैच में आरसीबी की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। जवाब में सीएसके की टीम ने 18.1 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाकर मैच को अपनी झोली में कर लिया।

ड्वेन ब्रावो को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार