नई दिल्ली, 23 फरवरी (CRICKETNMORE) । भारतीय टीम की साउथ अफ्रीका पर दर्ज की गयी शानदार जीत पर खुशी जताते हुए भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि लंबे समय से साउथ अफ्रीका को ऐसी हार नहीं झेलनी पड़ी और इस प्रदर्शन से टीम इंडिया का मनोबल कई गुना बढ़ा होगा।


जरूर पढ़ें ⇒ पाक टीम के मीडिया के साथ बातचीत के कार्यक्रम रद्द


गांगुली ने कहा, मुझे याद नहीं पड़ता कि साउथ अफ्रीका को लंबे अर्से से इस तरह की हार का सामना कब करना पड़ा। भारत ने पूल बी के दूसरे मैच में उसे 130 रन से हराया। शतक जमाने वाले शिखर धवन की तारीफ करते हुए गांगुली ने कहा, पाकिस्तान के खिलाफ इस पारी से शिखर को वह आत्मविश्वास मिला होगा जिसकी जरूरत है। उसने पहले मैच के उम्दा फॉर्म को बरकरार रखते हुए शतक जमाया। गांगुली ने कहा कि मध्यक्रम के बल्लेबाजों को भी लय हासिल करनी चाहिए। उन्होंने कहा, यह जरूरी है कि सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा भी टूर्नामेंट में लय हासिल करें। उन्होंने कहा, भारतीय टीम बहुत हद तक विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे पर निर्भर है लेकिन मध्यक्रम को भी रन बनाने की जरूरत है।

भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सात विकेट पर 307 रन बनाए। गांगुली ने कहा कि भारत के 250 रन पूरे होते ही उन्हें जीत का यकीन हो गया था। उन्होंने कहा, जैसे ही भारत ने 250 रन पूरे किए, मुझे जीत का यकीन हो गया था। उन्होंने कहा कि हाशिम अमला (22) और एबी डिविलियर्स (30) के विकेट जीत की कुंजी रहे। उन्होंने कहा, हाशिम अमला और एबी डिविलियर्स को जल्दी आउट करना जरूरी था। साउथ  अफ्रीका की बल्लेबाजी में गहराई की कमी थी जिसका उसे खामियाजा भुगतना पड़ा।

Advertisement

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार