IPL 2023 Final: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया लेकिन एक बार फिर से गुजरात के ओपनर्स ने अच्छी शुरुआत करके विरोधी टीम को मुश्किलों में डाल दिया। मुंबई के खिलाफ धमाकेदार शतक लगाने वाले शुभमन गिल सीएसके के खिलाफ भी बड़ी पारी खेलना चाहते थे लेकिन एमएस धोनी ने उनके इरादों पर पानी फेर दिया। 

Advertisement

रविंद्र जडेजा की गेंद पर शुभमन गिल पहले तो बीट हुए और उसके बाद धोनी ने पलक झपकते ही शुभमन की गिल्लियां बिखेर दी। इससे पहले गिल को शुरुआती ओवरों में भी दीपक चाहर ने जीवनदान दिया था और उस समय ऐसा लगा कि गिल एक बार फिर से बड़ी पारी खेलेंगे लेकिन तब जडेजा और धोनी की जोड़ी ने मिलकर गुजराती फैंस का दिल तोड़ दिया।

Advertisement

धोनी ने 41 साल की उम्र में जो स्टंपिंग की वो शायद युवा विकेटकीपर्स भी नहीं कर पाते। उनकी इस शानदार स्टंपिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं, अगर इस मैच की बात की जाए तो गुजरात ने सीएसके के सामने जीत के लिए 215 रनों का टारगेट रखा है ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या धोनी के बल्लेबाज गुजरात के गेंदबाजों के सामने इस टारगेट को हासिल कर पाते हैं या नहीं।

इस मैच के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

गुजरात टाइटन्स (प्लेइंग XI): रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, विजय शंकर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), दीपक चाहर, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महेश थीक्षणा

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार