महेंद्र सिंह धोनी न सिर्फ़ क्रिकेट मैदान पर बल्कि मैदान के बाहर भी लाखों दिलों की धड़कन हैं। ये बात किसी से नहीं छिपी है कि धोनी को मोटरसाइकिल और कारों का गहरा शौक है। उनके गैराज में कई विंटेज कारें और सुपरबाइक्स खड़ी हैं। धोनी अक्सर अलग-अलग तरह की गाड़ियों और बाइक्स को रांची की सड़कों पर निकालते रहते हैं और इस बार भी वो जब रांची की सड़कों पर अपनी क्लासिक रोल्स-रॉयस लेकर निकले, तो दृश्य देखने लायक था।

Advertisement

इस समय सोशल मीडिया पर धोनी का ये नया वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवा फैन उनकी कार के पीछे दौड़ पड़ा और आसपास मौजूद लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

अगर धोनी के ऑटोमोबाइल कलेक्शन की बात करें तो 2023 में पूर्व भारतीय गेंदबाज़ वेंकटेश प्रसाद ने धोनी के गैरेज की एक झलक शेयर की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास 70 से अधिक मोटरसाइकिलें और करीब 15 लग्ज़री व विंटेज कारें मौजूद हैं। इस कलेक्शन में कावासाकी निंजा, डुकाटी, हार्ले डेविडसन जैसी बाइक्स और कई प्रीमियम कारें शामिल हैं।

अगर धोनी के क्रिकेट करियर की बात करें तो ये बेहद शानदार रहा है। रांची में जन्मे इस दिग्गज ने भारत को कई ऐतिहासिक जीत दिलाई। टेस्ट क्रिकेट में धोनी ने 90 मैच खेलते हुए 6 शतकों समेत 4,876 रन और वनडे क्रिकेट में 350 मैचों में 10,773 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 50.57 और उनके बल्ले से 10 शतक के साथ 73 अर्धशतक भी देखने को मिले।

Also Read: LIVE Cricket Score

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भी धोनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 98 मैच खेले जिसमें 2 अर्द्धशतक समेत कुल 1,617 रन बनाए। इतना ही नहीं, विकेटकीपर के तौर पर भी उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 800 से अधिक कैच और स्टंपिंग्स कीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार