3 जुलाई (CRICKETNMORE)। इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी-20 आज खेला जाएगा। क्रिकेट फैन्स एक बार फिर धोनी के परफॉर्मेंस को लेकर नजरे लगाए हुए हैं।
Advertisement
आईपीएल में धोनी ने गजब का परफॉर्मेंस कर सभी को जता दिया कि उनका समय फिर से वापस आ गया है। इंग्लैंड के खिलाफ यह सीरीज धोनी के लिए काफी अहम होने वाला है।
गौरतलब है कि साल 2019 का वर्ल्ड कप भी इंग्लैंड की धरती पर होने वाला है ऐसे में धोनी चाहेंगे कि इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में अच्छा परफॉर्मेंस कर टीम को जीत दिलाए।
मोइन अली और धोनी के बीच होगा मुकाबला
आपको बता दें कि आईपीएल के दौरान धोनी स्पिनर के खिलाफ थोड़े असहज लगे थे। ऐसे में इंग्लैंड कप्तान इयोन मॉर्गन धोनी के खिलाफ स्पिनरों के साथ आक्रमण कर धोनी को जल्द से जल्द आउट करने की कोशिश करेंगे।