धोनी भी हो गए कारीगरी के फैन, बेटी और खुद की तस्वीर लेने खुद पहुंचे हैंडलूम स्टोर

Updated: Sun, Jun 05 2022 14:57 IST
Cricket Image for धोनी भी हो गए कारीगरी के फैन, बेटी और खुद की तस्वीर लेने खुद पहुंचे हैंडलूम स्टोर (Image Source: Google)

आईपीएल 2022 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स फैंस का दिल जीतने में असफल रही और इस बार सीएसके ने टूर्नामेंट नौवें स्थान पर समाप्त किया।हालांकि, आईपीएल के खत्म होने के बाद भी धोनी सोशल मीडिया पर किसी ना किसी कारण लाइमलाइट में बने हुए हैं। पूरी दुनिया में धोनी के करोड़ों चाहने वाले हैं और वो अक्सर कुछ ऐसा कर देते हैं जिनसे फैंस उनके मुरीद हो जाते हैं।

इस बार धोनी फिर से चर्चा का विषय बने हुए हैं और वजह है तमिलनाडु का एक हैंडलूम कारीगर। जी हां, इस कारीगर ने अपनी कारीगरी से धोनी का ऐसा दिल जीता कि वो खुद उसके शोरूम में पहुंच गए। इस कारीगर ने माही और उनकी बेटी जीवा की एक प्यारी सी तस्वीर को कपड़े पर उकेर दिया। इसके बाद धोनी के पास जैसे ही ये खबर पहुंची वो इतने भावुक हुए कि वो इसे लेने खुद इरोड़ पहुंच गए।

इसके साथ ही आपको ये भी बता दें कि ये दुकान एक क्रिकेट फैन चलाता है और वो धोनी का बहुत बड़ा फैन है। धोनी जब इस कारीगर की दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने इस प्यारी सी तस्वीर के साथ फोटो भी खिंचवाई, जो सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस पूरे घटनाक्रम की तस्वीर रेलवे एंड टेक्सटाइल मिनिस्टर दर्शना जरदोश ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर की है।

उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, ” इरोड़ में चेन्नीमलाई समुदाय के बुनकर मिस्टर अप्पुसामी वन स्टेशन वन प्रोडक्ट हैंडलूम स्टॉल चलाते हैं। इस क्रिकेट फैन ने एमएस धोनी की उनकी बेटी के साथ एक कपड़े पर फोटो बनाई थी। जैसे ही ये खबर धोनी तक पहुंची, वो खुद इसे लेने के लिए पहुंच गए।“

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें