11 जून। भारत और अफगानिस्तान के बीच ऐतिहासिक टेस्ट मैच 14 जून से खेला जाएगा। अफगानिस्तान की टीम भारत के खिलाफ इस सीरीज में अच्छा परफॉर्मेंस करने के लिए बेताब है।

Advertisement

ऐसे में इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच से पहले अफगानिस्तान के युवा दिग्गज स्पिनर मुजीब जादरान ने एक खास बयान देकर भारतीय बल्लेबाजों के बीच खलबली मचा दी है।

Advertisement

मुजीब जादरान ने एक खास बयान दिया और कहा है कि भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में वो एक ऐसी गेंद का इस्तमाल करेंगे जिसे उन्होंने अश्विन से सीखा है।

 

मुजीब जादरान ने कहा कि अश्विन ने उन्हें आईपीएल के दौरान एक मिस्ट्री गेंद करनी सिखाई है जिसका इस्तमाल भारत के बल्लेबाजों के खिलाफ करेंगे।

इसके साथ - साथ मुजीब जादरान ने कहा कि नई गेंद से किस तरह की गेंदबाजी करनी है यह भी मैंने अश्विन से सीखा है।

Advertisement

आपको बता दें कि मुजीब जादरान ने पिछले साल ही इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया है और काफी कम समय में बेहतरीन स्पिन गेंदबाजों की श्रेणी में पहुंच गए हैं।

किंग्स इलेवन पंजाब के लिए मुजीब जादरान ने 11 मैच में 14 विकेट केवस 6.99 की इकोनॉमी से चटका कर कमाल कर दिया था।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार