6 दिसंबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने शारजहा में खेले गए पहले वनडे मैच में आयरलैंड की टीम को 138 रनों से रौंद दिया। इस मुकाबले में जीत के हीरो मुजीब जदरान रहे जिन्होंने आज अपना डेब्यू मैच खेला। 

Advertisement

मुजीब 21वीं सदी में पैदा होने वाले पहले इंटरनेशनल क्रिकेटर बन गए हैं। सिर्फ 16 साल की उम्र में अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेल रहे मुजीब पर घबराहट के कोई संकेत नहीं और शानदार गेंदबाजी कर वह मैन ऑफ द मैच बने।   PICS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें  

Advertisement

अफगानिस्तान से मिले जीत के 239 रन के लक्ष्य के जवाब में आयरलैंड की टीम सिर्फ 31.4 ओवरों में 100 रन पर ही ढेर हो गई। कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। आयरलैंड के 8 खिलाड़ी तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। 

 

अफगानिस्तान के लिए सबसे सफल गेंदबाज मुजीब रहे। उन्होंने अपने 10 ओवरों में सिर्फ 24 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने दो मेडन ओवर भी डाले। 16 साल की उम्र में वनडे क्रिकेट में 4 विकेट लेने वाले जदरान दुनिया के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। 

उनके अलावा दूसरे फिरकीबाज राशिद खान ने तीन, दौलत जदरान ने दो और मोहम्मद नबी नए एक विकेट चटकाया।   PICS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें  

इससे पहले अफगानिस्तान की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी और निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 239 रन बनाए। रहमत शाह (50) और नासिर जमाल (53) के शानदार अर्धशतकों के अलावा पुछल्ले बल्लेबाज राशिद खान ने 48 रन और शफीउल्लाह शफीक ने 36 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।

Advertisement

आयरलैंड के लिए बॉयड रैंकिन ने चार, टिम मुर्तगाह ने तीन और केविन ओ’ब्रायन ने एक विकेट हासिल किया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार