भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने हाल ही में गोरखपुर में शादी कर ली है। मुकेश ने अपनी शादी के चलते ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच से ब्रेक लिया था और उनकी गैरमौजूदगी में भारत को 5 विकेट से हार का सामना भी करना पड़ा। मुकेश ने दिव्या सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं और इनकी शादी की कई तस्वीरें और वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहे हैं।

Advertisement

वायरल वीडियोज़ में से एक वीडियो मुकेश की दुल्हन दिव्या का है जिसमें वो अपने हल्दी समारोह में एक भोजपुरी गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं।दिव्या का ये डांस वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है और फैंस दिव्या का टैलेंट देखकर मंत्रमुग्ध हो गए हैं। इस वायरल वीडियो में दिव्या को हल्दी समारोह में भोजपुरी गाने 'लॉलीपॉप लागेलू' की धुन पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। ये वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

वहीं, शादी की तैयारियों के बीच, मुकेश ने तीसरे टी-20 मैच से ब्रेक लिया था, जिससे उनके स्थान पर दीपक चाहर को तीसरे टी-20 के लिए टीम में शामिल किया गया था। टी-20 सीरीज में उतार-चढ़ाव वाले प्रदर्शन के बावजूद, रायपुर में चौथे टी-20 के लिए मुकेश की वापसी की उम्मीदें बनी हुई हैं। मुकेश की अनुपस्थिति में भारतीय गेंदबाज़ तीसरे टी-20 मैच में 222 रनों का बचाव करने में भी असफल रहे थे।

 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए। भारत के लिए तूफानी शतक जड़कर ऋतुराज गायकवाड़ ने 57 गेंदों में 13 चौकों और 7 छक्कों की मदद से नाबाद 123 रन की पारी खेली लेकिन गायकवाड़ के शतक पर ग्लेन मैक्सवेल का शतक भारी पड़ गया। 

Also Read: Live Score

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ग्लेन मैक्सवेल के तूफानी शतक के दम पर आखिरी गेंद पर 5 विकेट से जीत हासिल कर ली।  मैक्सवेल ने 48 गेंदों में नाबाद 104 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 8 छक्के जड़े। इस शतकीय पारी के साथ ही मैक्सवेल टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। अपने करियर का चौथा शतक जड़कर उन्होंने रोहित शर्मा की बराबरी की। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार