मेजर लीग क्रिकेट 2023 टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले में सिएटल ऑर्कास ने वाशिंगटन फ्रीडम को 5 विकेट से हरा दिया। शनिवार (15 जुलाई) को खेले गए इस मैच में वेन पॉर्नेल की अगुवाई वाली सिएटल ऑर्कास ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और वाशिंगटन फ्रीडम की टीम को 20 ओवर में 144 रनों पर रोक दिया और चेज़ करते हुए नौमान अनवर (48) और इमाद वसीम (43*) की शानदार पारियों के दम पर 5 विकेट से जीत हासिल कर ली। 

Advertisement

इस मैच में वैसे तो कई मज़ेदार पल देखने को मिले लेकिन फैंस को इस टी-20 मैच में टेस्ट वाला मज़ा तब देखने को मिला जब वॉशिंगटन के नंबर तीन बल्लेबाज मुख्तार अहमद ने वेन पार्नेल की गेंद को टेस्ट मैच स्टाइल में लीव कर दिया। ये गेंद ऑफ स्टंप के बाहर पिच हुई थी लेकिन गेंद स्टंप्स की लाइन में आ गई और सीधा अहमद के पैड्स से जा टकराई जिसके बाद अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया।

Advertisement

अहमद को भी पता था कि वो स्टंप्स के सामने थे इसलिए उन्होंने इसे रिव्यू करने का भी फैसला नहीं लिया और पवेलियन की तरफ चलते बने। उनके इस विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस मैच में कप्तान वेन पार्नेल और हरमीत सिंह ने ऑर्कास की टीम के लिए दो-दो विकेट झटके जबकि इमाद वसीम, कैमरन गैनन और एंड्रयू टाई ने भी 1-1 विकेट लिया।

इसके जवाब में सिएटल ऑर्कास के लिए नौमन अनवर ने 37 गेंदों पर 3 चौके और 3 छक्के लगाकर 48 रन ठोके। वहीं इमाद वसीम ने भी 38 गेंदों पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 43 रनों की पारी खेली। शिमरोन हेटमायर ने भी 19 गेंदों पर 1 चौका और 1 छक्का लगाकर 23 रन बनाए जिसके दम पर ऑर्कास ने 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल करके जीत प्राप्त की। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार