चेन्नई, 7 मई (CRICKETNMORE)| सूर्यकुमार यादव (नाबाद 71) के मैच जिताऊ पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को यहां एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के पहले क्वालीफायर मैच में मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

Advertisement

इस हार के बाद चेन्नई को बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले एलिमिनेटर के विजेता से दूसरे क्वालीफायर में भिड़ना होगा और उस मैच के विजेता का सामना 12 मई को फाइनल में मुंबई इंडियंस से होगा। 

Advertisement

तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस पांचवीं बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है। 

मुंबई ने पहले गेंदबाजी करते हुए चेन्नई को चार विकेट पर 131 रनों पर रोक दिया और फिर 18.3 ओवरों में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई ने इस सीजन में चेन्नई के साथ तीन मैच खेले हैं और तीनों मैचों में चेन्नई को करारी मात दी है। 

मेजबान चेन्नई के 132 रनों की चुनौती का जवाब देने उतरी मुंबई ने 3.2 ओवरों में 21 रनों के अंदर ही कप्तान रोहित शर्मा (4) और क्विंटन डी कॉक (8) का विकेट गंवा दिया। रोहित को दीपक चाहर ने जबकि, डी कॉक को हरभजन सिंह ने आउट किया। 

इसके बाद सुर्यकुमार और इशान किशन (28) ने तीसरे विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी कर मुंबई को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया। लंबी होती जा रही इस साझेदारी इमरान ताहिर ने किशन को बोल्ड करके तोड़ा।

 
Advertisement

किशन ने 31 गेंदों की पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया। ताहिर ने इसी ओवर में कुणाल पांड्या (0) को भी आउट मुंबई लगातार दो झटके दिए। ताहिर ने इसी के साथ टी-20 करियर में अपने 300 विकेट भी पूरे कर लिए। 

मुंबई को अंतिम 24 गेंदों पर जीत के लिए 16 रन बनाने थे और टीम ने नौ गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। 

सुर्यकुमार का यह सातवां आईपीएल अर्धशतक है। उन्होंने 54 गेंदों की नाबाद मैच जिताऊ पारी में 10 चौके लगाए। हार्दिक पांड्या ने 11 गेंदों पर नाबाद 13 रन में एक चौका लगाया। 

Advertisement

मेजबान चेन्नई की ओर से ताहिर ने दो और दीपक चाहर तथा हरभजन ने एक-एक विकेट लिया। 

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम चार विकेट पर 131 रन ही बना सकी। 

टीम की शुरुआत खराब रही और उसने छह ओवरों तक 32 रन के अंदर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए। इन तीन विकेटों में फाफ डु प्लेसिस (6), शेन वाटसन (10) और सुरेश रैना (5) के विकेट शमिल हैं।

Advertisement

मौजूदा विजेता चेन्नई को चौथा झटका 65 के स्कोर पर इस सीजन में अपना मात्र दूसरा मैच खेल रहे मुरली विजय (26) के रूप में लगा। विजय ने 26 गेंदों की पारी में तीन चौके लगाए। 

विजय के आउट होने के बाद अंबाती रायडू (नाबाद 42) और कप्तान महेंद्र सिंह (नाबाद 37) ने पांचवें विकेट के लिए 66 रनों की अविजित साझेदारी कर चेन्नई को 131 के स्कोर तक पहुंचाया। 

मेजबान टीम ने अंतिम चार ओवरों में 35 रन बटोरे, जिसकी बदौलत वह कुछ हद तक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई।

Advertisement

रायडू ने 37 गेंदों की पारी में तीन चौके और एक छक्का जबकि धोनी ने 29 गेंदों की पारी में तीन छक्के लगाए।

मुंबई की ओर से राहुल चाहर ने दो और जयंत यादव तथा क्रुणाल पांड्या ने एक-एक विकेट लिया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार