पांच बार के आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अरुण कुमार जगदीश को टूर्नामेंट के 2023 सत्र से पहले सहायक बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है।

Advertisement

अरुण कुमार मुंबई इंडियंस के सपोर्ट स्टाफ से जुड़ेंगे जहां मार्क बाऊचर प्रमुख कोच हैं जबकि कीरोन पोलार्ड बल्लेबाजी कोच हैं। शेन बांड और जेम्स पेंमेंट क्रमश: गेंदबाजी और फील्डिंग कोच हैं।

Advertisement

अपने खेलने के दिनों में अरुण कुमार दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज थे। उन्होंने 100 से ज्यादा प्रथम श्रेणी मैचों में 7208 रन बनाये हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में 1993 से 2008 तक कर्नाटक का प्रतिनिधित्व किया था।

संन्यास के बाद उन्होंने कोचिंग की तरफ रुख किया और उन्हें तुरंत सफलता मिली। अरुण कुमार कर्नाटक टीम के बल्लेबाजी कोच थे जब उसने 2013-14 और 2014-15 में रणजी ट्रॉफी, ईरानी कप और विजय हजारे ट्रॉफी के खिताब लगातार जीते थे।

अरुण कुमार की कोचिंग में आईपीएल भी शामिल है। उन्होंने 2017 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के बल्लेबाजी कोच के रूप में काम किया था।

घरेलू क्रिकेट में वह हैदराबाद टीम के साथ काम कर चुके हैं और 2019-20 सत्र में पुडुचेरी के प्रमुख कोच रहे थे। अरुण कुमार ने 2020 से दिसंबर 2022 तक अमेरिका की पुरुष क्रिकेट टीम के प्रमुख कोच के रूप में भी काम किया था।

Advertisement

अरुण कुमार की कोचिंग में आईपीएल भी शामिल है। उन्होंने 2017 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के बल्लेबाजी कोच के रूप में काम किया था।

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार