हैदराबाद, 21 मई (CRICKETNMORE)| मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के फाइनल में आज अपना तीसरा खिताब जीतने के इराद से उतरेगी वहीं राइजिंग पुणे सुपरजाएंट की नजरें पहले खिताब पर होंगी। दोनों टीमें रविवार को उप्पल के राजीव गांधी स्टेडियम में खिताबी भिड़ंत करेंगी। 

इस फाइनल से पहले इस संस्करण में पुणे, मुंबई को तीन बार हरा चुकी है। फाइनल में मुंबई की टीम कोलकाता के खिलाफ अपने बेहतरीन एकतरफा प्रदर्शन से मिले आत्मविश्वास के साथ जाएगी। 

मुंबई के पास बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में गहराई है। उसकी पार्थिव पटेल और लेंडल सिमंस के सलामी जोड़ी ने हमेशा अच्छी शुरुआत की है। नीतिश राणा ने बल्ले से इस संस्करण में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन चोट के बाद वापसी करने वाले अंबाती रायडू ने भी बल्ले से प्रभावित किया है।   PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

पांड्या भाइयों, क्रुणाल और हार्दिक ने बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावित किया है। केरन पोलार्ड ने अहम समय पर फॉर्म में वापसी करते हुए टीम को यहां तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई है। 

गेंदबाजी में मुंबई काफी मजबूत हैं। उसके पास डेथ ओवरों के दो शानदार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा जो रन बनाने के लिए बल्लेबाजों को तरसा देते हैं। न्यूजीलैंड के मिशेल मैक्लेघन ने भी शानदार गेंदबाजी की है लेकिन चोटिल होने के कारण उन्हें पिछले मैच में बाहर बैठना पड़ा था। उनकी जगह आए मिशेल जॉनसन ने मैक्लेघन की कमी नहीं खलने दी। 

वहीं दूसरी तरफ पुणे का यह आखिरी आईपीएल होगा और इसलिए वह हर हाल में जीत की कोशिश करेगी।

पुणे की बल्लेबाजी में राहुल त्रिपाठी पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। वहीं अनुभवी अजिंक्य रहाणे को भी जीत के लिए बल्ले से रन निकालने होंगे। मध्य क्रम में स्मिथ और मनोज तिवारी अच्छी फॉर्म में हैं और अंत में महेंद्र सिंह धोनी के रूप में पुणे के पास शानदार फिनिशर है।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

शुरुआती दौर में गेंदबाजी में मात खाने वाली पुणे ने फिर अच्छी वापसी की और गेंदबाजी को अपनी ताकत बनाया है। जयदेव उनादकट, वॉशिंगटन सुंदर शार्दुल ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन किया है। बेन स्टोक्स और इमरान ताहिर के जाने के बाद लग रहा था कि पुणे की गेंदबाजी कमजोर पड़ जाएगी लेकिन इन तीनों ने बखूबी अपनी जिम्मेदारियों को निभाया है। 

टीमें (संभावित) : 

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), लेंडल सिमंस, मिशेल जॉनसन, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), लसिथ मलिंगा, क्रुणाल पांड्या, केरन पोलार्ड, अंबाती रायडू, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, कर्ण शर्मा।

राइजिंग पुणे सुपरजाएंट: स्टीव स्मिथ (कप्तान), शार्दुल ठाकुर, महेंद्र सिंह धोनी, अजिंक्य रहाणे, एडम जाम्पा, मनोज तिवारी, जयदेव उनादकट, डेनियल क्रिस्टियन, लॉकी फग्र्यूसन, राहुल त्रिपाठी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार