Ishan Kishan IPL 2022: ईशान किशन ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ खेले गए मैच में स्टंप्स के पीछे उड़ते हुए निश्चित तौर पर वाइड के 5 रन बनाए। ईशान किशन ने विकेट के पीछे शानदार ग्रैब किया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। ईशान किशन ने जसप्रीत बुमराह की लेग साइड से उठती शॉर्ट-पिच डिलीवरी गेंद को ग्रैब करने के लिए अपने दाहिने ओर छलांग लगाई। हमेशा अनुशासन में रहने वाले बुमराह ने अपनी लाइन गलत डाली जिसका मतलब था कि स्टंप के पीछे किशन के लिए काम दोगुना कठिन था।

Advertisement

हुआ यूं कि, पीबीकेएस के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को छकाने के लिए अराउंड द विकेट एंगल से गेंदबाजी करते हुए, बुमराह ने भरसक प्रयास किया कि वो बल्लेबाज को छका पाएं। लेकिन इस दुर्लभ क्षण में, स्पीडस्टर ने अपनी लाइन गलत कर दी। ऐसे में स्क्रीन पर आए ईशान किशन और उन्होंने मेला लूट लिया।

Advertisement

युवा कीपर विकेट के पीछे तैयार था और गेंद को रोकने के लिए एक शानदार प्रयास किया। ईशान किशन हवा में उड़े उस वक्त उनके दोनों पैर हवा में थे और उन्होंने गेंद को लपक लिया। जिस तरह से ईशान किशन लैंडिंग के लिए बढ़े वो देखने लायक था। वहीं अगर मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से करारी शिक्सत दी थी।

इस हार के साथ ही आईपीएल 2022 में ये रोहित शर्मा की टीम की लगातार 5वीं हार है। मुंबई इंडियंस पर अब आईपीएल 2022 से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। मुंबई इंडियंस की टीम जल्द से जल्द जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। वहीं अगर पंजाब किंग्स की बात करें तो 5 में से 3 मैच जीतकर मंयक अग्रवाल की टीम अंकतालिका में नंबर 3 पर है।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार