बेंगलुरू, 14 अप्रैल (Cricketnmore)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में वापसी कर रहे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

Advertisement

कंधे की चोट से जूझ रहे कोहली को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की मेडिकल टीम ने गुरुवार को पूरी तरह से फिट घोषित कर दिया था। कोहली की अनुपस्थिति में शेन वॉटसन अब तक बेंगलोर टीम के कप्तान की भूमिका निभा रहे थे।

Advertisement

बेंगलोर टीम के लिए कोहली के बिना आईपीएल सत्र की शुरुआत उतार-चढ़ाव से भरी रही है। टीम को अपने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद से हार का सामना करना पड़ा था, वहीं दूसरे मैच में उसने दिल्ली डेयरडेविल्स को हराकर खाता खोला था। इसके बाद उसे तीसरे मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने हराया था।

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल के इस संस्करण की शुरुआत भले ही पहले मैच में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट से मिली हार के कारण खराब रही हो, लेकिन अपने अगले दो मैचों में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर टीम ने अच्छी फार्म हासिल कर ली है।

इस मैच के लिए मुंबई टीम में एक बदलाव किया गया है। टीम में खराब स्वास्थ्य के कारण बाहर हुए लासिथ मलिंगा के स्थान पर टिम साउथी को शामिल किया गया है।

Advertisement

बेंगलोर टीम में इस मैच के लिए दो बदलाव हुए हैं। टीम में शेन वॉटसन और बिली स्टेनलेक के स्थान पर सैमुएल बद्री और क्रिस गेल को शामिल किया गया है।

टीमें :

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), क्रिस गेल, अब्राहम डिविलियर्स, मनदीप सिंह, स्टुअर्ट बिन्नी, केदार जाधव (विकेटकीपर), टाइमल मिल्स, श्रीनाथ अरविंद, युजवेंद्र चहल, पवन नेगी, सैमुएल बद्री।

Advertisement

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), जोस बटलर, केरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, नितीश राणा, हरभजन सिंह, मिशेल मैक्लेनघन, जसप्रीत बुमराह और टिम साउथी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार