रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बुधवार को आईपीएल-13 के मैच में मुंबई इंडियंस के सामने 165 रनों का लक्ष्य रखा है। शेख जाएद स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में बैंगलोर ने जिस तरह से शुरुआत की थी, उसे देखते हुए लगा था कि वह विशाल स्कोर खड़ा करेगी, लेकिन बीच में जसप्रीत बुमराह और केरन पोलार्ड ने बैंगलोर के बड़े विकेट ले बैंगलोर को 20 ओवरों में छह विकेट पर 164 रनों तक ही सीमित कर दिया।

Advertisement

बैंगलोर को यहां तक पहुंचाने में देवदत्त पडिक्कल के 74 रनों का अहम योगदान रहा। पडिक्कल ने 45 गेंदों का सामना कर 12 चौके और एक छक्का लगाया।

Advertisement

बैंगलोर ने सलामी जोड़ी में बदलाव किया। एरॉन फिंच के स्थान पर जोशुआ फिलिपे, पडिक्कल के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे। दोनों सफल भी रहे। इस जोड़ी ने बैंगलोर को अच्छी शुरुआत दी और 71 रन जोड़े।

फिलिपे अच्छी लय में थे, लेकिन राहुल चहर की गेंद पर चूक गए और क्विंटन डी कॉक ने उनको स्टम्पिंग कर दिया। फिलिपे ने 24 गेंदों पर 33 रन बनाए।

बुमराह ने विराट कोहली को आउट कर बैंगलोर को बड़ा झटका दिया। कप्तान सिर्फ नौ रन ही बना सके। इसी बीच पडिक्कल ने इस सीजन अपना एक और अर्धशतक पूरा कर लिया।

पडिक्कल के साथ अब अब्राहम डिविलियर्स थे जिन्हें केरन पोलार्ड ने खतरनाक होने से पहले ही आउट कर दिया। डिविलियर्स ने 15 रन बनाए।

Advertisement

बुमराह ने फिर शिवम दुबे को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच करा टीम को एक और झटका दिया। दुबे ने सिर्फ दो रन बनाए। इसी ओवर में बुमराह ने पडिक्कल की पारी का अंत कर दिया।

अगले ओवर में ट्रेंट बाउल्ट ने क्रिस मौरिस को आउट कर बैंगलोर की तेजी से रन बनाने की एक और उम्मीद को पवेलियन में बैठा दिया। मौरिस एक ही चौका मार पाए।

अंत में वॉशिंगटन सुंदर नाबाद 10 और गुरकीरत सिंह ने नाबाद 14 रन बना बैंगलोर को सम्मानजनक स्कोर दिया।

Advertisement

मुंबई के लिए बुमराह ने तीन विकेट लिए। बाउल्ट, चहर और पोलार्ड ने एक-एक विकेट लिया।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार