मुंबई इंडियंस (एमआई) के नए बैटिंग कोच रॉबिन उथप्पा ने कहा है कि आईपीएल 2027 से पहले टीम खुद को 'अंडरडॉग' जैसा महसूस कर रही है। साथ ही उथप्पा ने कहा कि एमआई में मौजूद विश्व कप और एशिया कप विजेता खिलाड़ियों को कोचिंग देना चुनौतीपूर्ण और रोमांचक होगा।

आईएलटी20 के मौके पर दुबई में उथप्पा ने कहा, "मुंबई इंडियंस के तौर पर, हमें लगता है कि हम अंडरडॉग हैं। हमें सच में अपनी पहचान वापस पाने और फैंस का भरोसा जीतने की जरूरत है। हमें बहुत सी चीजों पर काम करना होगा।"

उन्होंने कहा, "एक बैटिंग कोच के तौर पर, आप सबसे पहले ग्रुप में वैल्यू जोड़ना चाहते हैं। ग्रुप के अंदर एक अच्छा माहौल, अच्छा कल्चर बनाना चाहते हैं। यह पक्का करना चाहते हैं कि हर कोई खुश रहे। क्योंकि एक खुशनुमा माहौल ही आगे बढ़ने वाला माहौल होता है। जिंदगी की तरह, आप खेल में सफलता की गारंटी नहीं दे सकते। हमें बस यह पक्का करना है कि हम एथलीट को सफल होने का सबसे अच्छा मौका दें। आप एक तरह से ऐसा माहौल बनाने में मदद करते हैं, जिससे लोग सच में जो कर रहे हैं, उसका मजा ले सकें। इरादा वहां जाकर उस कल्चर और उस माहौल को बनाना है। यह पक्का करना होता है कि एक खुशहाल इकोसिस्टम बने।"

उथप्पा ने कहा, "मेरा फोकस टीम के लक्ष्यों के साथ पर्सनल क्लैरिटी को जोड़ना है और इस सिद्धांत पर काम करना है कि क्रिकेट से बड़ा कोई नहीं है।"

उन्होंने कहा, "हम सभी इस गेम में इतने लंबे समय से हैं कि जानते हैं कि क्रिकेट को कोई नहीं हरा सकता। कोई भी क्रिकेट से आगे नहीं निकल सकता। आपको उस विनम्रता से काम करना होगा। आप जाहिर तौर पर खुद को अच्छा करने का सबसे अच्छा मौका देते हैं। गेम के मास्टर के बजाय गेम के स्टूडेंट की तरह आगे बढ़ें। आप जितने चाहें उतने स्थापित हो सकते हैं। लेकिन एथलीट के तौर पर आप हमेशा टूर्नामेंट शुरू होने से पहले क्लैरिटी चाहते हैं। आप अपने गेम के बारे में क्लैरिटी चाहते हैं। और फिर टीम के मकसद और टीम के लक्ष्य—इन दोनों बातों को एक साथ लाना भी जरूरी है।"

उथप्पा ने कहा, "ऐसे बहुत से पहलू हैं, जिनकी जाने-माने खिलाड़ियों को भी जरूरत होती है। मुझे लगता है कि एक कोच के तौर पर हम यह पक्का करके उनकी सेवा कर सकते हैं कि हम उन्हें वह सब कुछ दें, जो उन्हें परफॉर्म करने के लिए चाहिए। ऐसी बहुत सी चीजें हैं, जो एक कोच कर सकता है। आप बस वहां रह सकते हैं और उनसे बात करने के लिए भी उपलब्ध रह सकते हैं। कभी-कभी सिर्फ उपलब्ध रहना ही जाने-माने खिलाड़ियों के लिए बहुत बड़ी ब्लेसिंग होती है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

उथप्पा ने माना कि पांच बार आईपीएल जीत चुकी मुंबई इंडियंस में विश्व कप और एशिया कप विजेता खिलाड़ी हैं। उन्हें कोचिंग देना रोमांचक और चुनौतीपूर्ण होगा।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार