हैदराबाद, 20 मई। मुंबई इंडियंस की नजरें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वे संस्करण का खिताब जीत तीन खिताब जीतने वाली पहली टीम बनने पर हैं लेकिन उसके इस सपने के बीच राइंजिंग पुणे सुपरजाएंट की पहला आईपीएल खिताब जीतने की जिद है। दोनों टीमें रविवार को उप्पल के राजीव गांधी स्टेडियम में खिताबी भिड़ंत करेंगी। 

कागजों पर पुणे की टीम मजबूत है क्योंकि स्टीवन स्मिथ की कप्तानी वाली इस टीम ने इस संस्करण में मुंबई को तीन बार मात दी है। राउंड रोबिन दौर में हुए दो मुकाबलों में पुणे ने मुंबई पर जीत हासिल की। इसके बाद दोनों टीमें पहले क्वालीफायर में टक्कराई जहां एक बार फिर पुणे ने मुंबई को परास्त किया।

Advertisement

PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

पहला क्वालीफायर जीतने के बाद पुणे ने सीधे फाइनल में जगह बनाई और हारने वाली मुंबई को दूसरे क्वालीफायर में इलिमिनेटर मैच की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ना पड़ा जहां मुंबई ने बाजी मारते हुए पुणे के साथ खिताबी भिड़ंत तय की। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

इससे पहले मुंबई तीन बार फाइनल में पहुंची है। इस साल चौथी बार उसने फाइनल में जगह बनाई है। उसके साथ इत्तेफाक यह है फाइनल में उसे महेंद्र सिंह धौनी हमेशा मिले हैं।

2010 में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई को हराकर खिताब जीता था। तो 2013 और 2015 में चेन्नई को हारकर ही खिताब जीता था। तीनों बार चेन्नई के कप्तान धौनी थे। फाइनल में मुंबई की टीम कोलकाता के खिलाफ अपने बेहतरीन एकतरफा प्रदर्शन से मिले आत्मविश्वास के साथ जाएगी। 

मुंबई के पास बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में गहराई है। साथ ही उसके पास अच्छे विकल्प भी मौजूद हैं। उसकी पार्थिव पटेल और लेंडल सिमंस के सलामी जोड़ी ने हमेशा अच्छी शुरुआत प्रदान की है। 

नीतिश राणा ने बल्ले से इस संस्करण में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन चोट के बाद वापसी करने वाले अंबाती रायडू ने भी बल्ले से प्रभावित किया है। पांड्या भाइयों, क्रुणाल और हार्दिक ने बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावित किया है। केरन पोलार्ड ने अहम समय पर फॉर्म में वापसी करते हुए टीम को यहां तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई है। 

गेंदबाजी में मुंबई काफी मजबूत हैं। उसके पास डेथ ओवरों के दो शानदार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा जो रन बनाने के लिए बल्लेबाजों को तरसा देते हैं। न्यूजीलैंड के मिशेल मैक्लेघन ने भी शानदार गेंदबाजी की है लेकिन चोटिल होने के कारण उन्हें पिछले मैच में बाहर बैठना पड़ा था। उनकी जगह आए मिशेल जॉनसन ने मैक्लेघन की कमी नहीं खलने दी। 
वहीं दूसरी तरफ पुणे का यह आखिरी आईपीएल होगा और इसलिए वह हर हाल में जीत की कोशिश करेगी। 

Advertisement

PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

संस्करण की शुरुआत में कप्तानी से हटाए गए धौनी अगले साल से अपनी टीम चेन्नई की जर्सी में दिखेंगे, लेकिन इस दौरान काफी आलोचन झेल चुके धौनी के पास यह शानदार मौका है अपने आलोचकों को शांत करने का। पुणे की बल्लेबाजी में राहुल त्रिपाठी पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। वहीं अनुभवी अजिंक्य रहाणे को भी जीत के लिए बल्ले से रन निकालने होंगे। 

मध्य क्रम में स्मिथ और मनोज तिवारी अच्छी फॉर्म में हैं और अंत में धौनी के रूप में पुणे के पास शानदार फिनिशर है। शुरुआती दौर में गेंदबाजी में मात खाने वाली पुणे ने फिर अच्छी वापसी की और गेंदबाजी को अपनी ताकत बनाया है। 

PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

जयदेव उनादकट, वॉशिंगटन सुंदर शार्दुल ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन किया है। बेन स्टोक्स और इमरान ताहिर के जाने के बाद लग रहा था कि पुणे की गेंदबाजी कमजोर पड़ जाएगी लेकिन इन तीनों ने बखूबी अपनी जिम्मेदारियों को निभाया है। 

टीमें (संभावित)

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), लेंडल सिमंस, मिशेल जॉनसन, मिशेल मैक्लेघन, नीतीश राणा, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), सौरभ तिवारी, श्रेयस गोपाल, टिम साउदी, लसिथ मलिंगा, क्रुणाल पांड्या, केरन पोलार्ड, अंबाती रायडू, असेला गुणारत्ने, हरभजन सिंह, हार्दिक पांड्या, जगदीश सुचित, जसप्रीत बुमराह, कर्ण शर्मा और विनय कुमार।

राइजिंग पुणे सुपरजाएंट : स्टीव स्मिथ (कप्तान), शार्दुल ठाकुर, महेंद्र सिंह धौनी, अजिंक्य रहाणे, अशोक डिंडा, अंकुश बैंस, रजत भाटिया, अंकित शर्मा, ईश्वर पांडे, एडम जाम्पा, जसकरण सिंह, बाबा अपराजित, दीपक चहर, उस्मान ख्वाजा, मयंक अग्रवाल, मनोज तिवारी, जयदेव उनादकट, राहुल चहर, डेनियल क्रिस्टियन, लॉकी फग्र्यूसन, सौरभ कुमार, मिलिंद टंडन, राहुल त्रिपाठी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार