23 जनवरी,नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज सरफराज खान ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के खिलाफ ग्रुप बी के रणजी ट्रॉफी मुकाबले के आखिरी दिन तिहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया।  

Advertisement

विकेटकीपर बल्लेबाज उपेंद्र यादव की नाबाद दोहरे शतक के दम पर उत्तर प्रदेश ने पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 625 रन बनाकर पारी घोषित कर थी। इसके जवाब में सरफराज की पारी के दम पर 73 रन की बढ़त हासिल करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 688 रन बना डाले। हालांकि मैच का कोई परिणाम नहीं निकल सका। 

Advertisement

22 साल के सरफराज ने 633 मिनट बल्लेबाजी की और 391 गेंदों में 30 चौकों और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 301 रन की पारी खेली। उनकी यह पारी इसलिए और खास थी क्योंकि दो दिन पहले वह बुखार से पीड़ित थे और अब उन्होंने टीम के लिए एतेहासिक पारी खेली। 
सरफराज मुंबई के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट मे तिहरा शतक जड़ने वाले सातवें बल्लेबाज हैं। उनसे पहले वसीम जाफर (301 और 314 नाबाद), रोहित शर्मा (नाबाद 309),

अजीत वाडेकर (323), सुनील गावस्कर (340), विजय मर्चेंट (नाबाद 359) और संजय जाजरेकर (377) ही मुंबई के लिए ये कारनामा कर पाए हैं।

भारत के सबसे सफल बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी मुंबई के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलते हुए तिहरा शतक नहीं जड़ पाए थे। टेस्ट में भी उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 248 रन है।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार