ढाका, 10 जून (CRICKETNMORE): बांग्लादेश क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान कुछ सप्ताह के लिए स्वास्थय लाभ के दौर से गुजरेंगे जिसके कारण उनके इंग्लैंड काउंटी क्लब ससेक्स के साथ जुड़ने में देरी होगी। एक स्पोर्ट्स वेबसाइट के मुताबिक, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने के बाद रहमान ने ढाका पहुंच कर कुछ दिन आराम किया था। 

Advertisement

उनका स्वास्थय लाभ कार्यक्रम गुरुवार से शुरू होगा जिसमें वह बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अकादमी के जिम में फीजियोथेरेपिस्ट और प्रशिक्षक के साथ काम करेंगे। 

Advertisement

राष्ट्रीय टीम के फीजियो बायेजिदुल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दो चीजों पर काम करने की जरूरत है। 

उन्होंने कहा, "हम अभी मांसपेशियों और टखने की चोट पर काम कर रहे हैं। कंधे और साइड स्ट्रेन की समस्या ठीक हो चुकी है।"

उन्होंने कहा, "हम हर सप्ताह उनकी जांच करने के बारे में सोच रहे हैं। हम उनके मूल्यांकन के बाद अगला फैसला लेंगे। पहले सप्ताह उनके खेलने की संभावना नहीं है।"

रहमान की शारीरिक हालत को आठ दिन बाद दोबारा जांचा जाएगा। उनका अगले कुछ सप्ताह तक खेलना मुमकिन नहीं है। 

Advertisement

रहमान की इस खबर से सबसे बड़ा झटका ससेक्स को लगा है। वह रहमान को अपनी टीम में शामिल करने के लिए इंतजार कर रही थी। ससेक्स ने रहमान को नेटवेस्ट टी-20 ब्लास्ट और रॉयल लंदन वन-डे कप के इस सत्र के लिए अपने साथ जोड़ा था। 

टीम ने आईपीएल के बाद रहमान को शारीरिक और मानसिक तौर पर आराम करने के लिए समय दिया था। टीम के कप्तान ल्यूक राइट को रहमान के 10 जून को केन्ट काउंटी के खिलाफ होने वाले मैच में खेलने की उम्मीद थी। 

रहमान की वर्तमान स्थिति को देखते हुए उनका 16 जून को होने वाले मैच में भी खेलना मुमकिन नहीं है।

Advertisement

एजेंसी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार