एक टी-20 मैच किसी को गुमनामी के अंधेरे से निकालकर एक बड़ा नाम बना सकता है, ये हम कई बार देख चुके हैं फिर चाहे वो क्रिकेटर हो या फिर मैच देखने आई खूबसूरत लड़कियां ही क्यों न हों। हाल ही में चेन्नई में भारत औऱ जिम्बाब्वे के बीच खेले गए मैच के दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब एमए चिदंबरम स्टेडियम में मैच के दौरान कैमरा मिस्ट्री गर्ल पर गया और लोगों ने इस लड़की के बारे में सर्च करना शुरू कर दिया।

Advertisement

आखिरकार पता चला कि ये मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि नैना भान हैं जो कि ना सिर्फ एक एक्ट्रेस हैं बल्कि क्रिएटिव प्रोड्यूसर और राइटर भी हैं। उस मैच में जैसे ही इंडिया जीत की ओर बढ़ रहा था, स्टैंड्स में नैना भान की ज़बरदस्त एनर्जी और उत्साह ने तुरंत पूरे देश का ध्यान खींचा, जिससे वो रातों-रात सोशल मीडिया सेंसेशन बन गईं।अपनी नई शोहरत पर रिएक्शन देते हुए, भान ने इंस्टाग्राम पर एक मज़ेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके ट्रेंडिंग एक्स (ट्विटर) पोस्ट और न्यूज़ कवरेज के स्क्रीनशॉट थे।

Advertisement

उन्होंने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा, “जब टी-20 कैमरामैन आपके करियर के लिए किसी ऑडिशन से ज़्यादा करता है।” उन्होंने अपनी अचानक मिली पॉपुलैरिटी का मज़ाक उड़ाते हुए आगे कहा, “नए फाइनेंशियल क्वार्टर में अपनी 3 फ़िल्मों की डील साइन करने के लिए तैयार हूं।”

जो लोग नहीं जानते हैं, उनके लिए बता दें कि नैना भान को नेटफ्लिक्स सीरीज़ क्लास में कोयल कालरा के रोल के लिए सबसे ज़्यादा जाना जाता है। भान पर्दे के पीछे भी एक क्रिएटिव ताकत हैं, जो युवाओं पर फोकस करने वाले प्रोजेक्ट्स पर काम करती हैं, साक्षी शिवदासानी के साथ एक पॉडकास्ट होस्ट करती हैं और फिल्मों में इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर के तौर पर काम करती हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

उनके अलग-अलग टैलेंट और आकर्षक पर्सनैलिटी ने उन्हें भारत के OTT और डिजिटल कंटेंट स्पेस में एक खास पहचान दिलाई है। इस समय नैना के इंस्टाग्राम पर 189,000 लॉयल फॉलोअर्स हैं और इस मैच में उनकी उपस्थिति के बाद से ये फॉलोअर्स लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार