बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में बांग्लादेशी टीम बेहद ही मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। बांग्लादेश को इस स्थिति में पहुंचाने में बल्लेबाज नजमुल हुसैन शांतो (Najmul Hossain Shanto) ने अहम भूमिका निभाई। पहली पारी में 146 रनों की शतकीय पारी खेलने वाले शांतो ने दूसरी पारी में भी शतक लगाकर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवा लिया है। 

Advertisement

दूसरी पारी में भी शांतो ने आउट होने से पहले 124 रनों की शानदार पारी खेली और रिकॉर्डबुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। शांतो बांग्लादेश के लिए एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले बांग्लादेश के मोमिनुल हक ने ये कारनामा किया था। मोमिनुल ने साल 2018 में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए टेस्ट की दोनों पारियों में 176 और 105 रनों की शतकीय पारियां खेली थी।

Advertisement

फिलहाल शांतो का ये शानदार प्रदर्शन उनकी टीम को जीत के करीब ला चुका है। ताजा समाचार लिखे जाने तक बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 400 रन बना लिए हैं और उनकी लीड 650 के करीब पहुंच गई है जबकि अभी भी इस टेस्ट में दो दिन से ज्यादा का समय बचा हुआ है ऐसे मेें अगर इस टेस्ट में बारिश या कोई चमत्कार नहीं हुआ तो अफगानिस्तान की हार तय है।

Also Read: Live Scorecard

अफगानिस्तान की टीम इस टेस्ट मैच में पहली पारी में ही पिछड़ गया था जब उनकी टीम 146 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। अगर अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने पहली पारी में लड़ने का जज्बा दिखाया होता तो शायद बांग्लादेश की टीम 600 से ज्यादा की लीड हासिल ना कर पाती। खैर अफगानिस्तान को खेल के इस लंबे प्रारुप में अभी बहुत लंबा सफर तय करना है ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि दूसरी पारी में अफगानिस्तान कैसी बल्लेबाजी करती है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार