Sri Lanka vs Namibia: भारत और पाकिस्तान जैसी मबजूत टीम को एशिया कप 2022 में चारों खाने चित्त करने वाली श्रीलंका टीम उलटफेर का शिकार हो गई है। टी20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले मैच में एसोसिएट टीम नामीबिया ने श्रीलंका को 55 रनों से हरा दिया है। श्रीलंका टीम को हराने के बाद नामीबिया के खिलाड़ी मैदान पर भावुक नजर आए। एक तरफ उन्होंने खुलकर इस जीत का जश्न मनाया दूसरी तरफ उनके लगभग हर खिलाड़ी की आंखे नम थीं।

Advertisement

Advertisement

नामीबिया क्रिकेट के इतिहास के लिए ये दिन कई मायनों में खास है क्योंकि इससे पहले उन्होंने कभी भी टॉप-10 में शामिल किसी टीम को नहीं हराया था। टी20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले ही मैच में श्रीलंका को हराकर सुपर-12 में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को उन्होंने काफी बढ़ा दिया है। नामीबिया को मिली इस जीत के बाद यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।

वहीं अगर मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नामीबिया की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 163 रन बनाए। जान फ्रिलिंक ने सबसे ज्यादा 28 गेंदों पर 44 रन बनाए। वहीं जेजे स्मित ने 16 गेंदों पर 31 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।

रनचेज के दौरान श्रीलंका की टीम असहज दिखी और पूरे 20 ओवर तक ना खेल सकी। श्रीलंका 19 ओवर में 108 रनों पर ऑलआउट हो गई और मुकाबले को हार गई। कप्तान दसुन शनाका ने सबसे ज्यादा 29 वहीं भनुका राजपक्षे ने 20 रन बनाए। नामीबिया के लिए डेविड विसे, बर्नार्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो और जान फ्रिलिंक ने 2-2 विकेट लिए। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार