Naseem Shah follow Urvashi Rautela: पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह (Naseem Shah) सुर्खियों में हैं। 19 साल के नसीम शाह का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) से जुड़ रहा है। नसीम शाह ने कुछ दिनों पहले मीडिया से मुखातिब होते हुए उर्वशी रौतेला से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि कौन है उर्वशी? क्या है उर्वशी? उन्हें नहीं पता कि वो कौन है। नसीम शाह का ये बयान काफी वायरल हुआ।

Advertisement

जिसके बाद उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए बताया था कि उनकी और नसीम शाह की जो वीडियो पहले उनकी स्टोरी में लगी थी वो अनजाने में उनकी टीम द्वारा शेयर कर दिया गया था। अब एक बार फिर नसीम शाह की तरफ से कुछ ऐसा हुआ है जिसके बाद वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।

Advertisement

दरअसल नसीम शाह जो कह रहे थे कि वो उर्वशी रौतेला को नहीं जानते हैं वो इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड एक्ट्रेस को फॉलो कर रहे थे। नसीम शाह के इंस्टाग्राम का स्क्रीनशॉट शेयर कर फैंस ने दावा किया है कि नसीम शाह उर्वशी रौतेला को फॉलो कर रहे थे लेकिन बाद में मामला तूल ना पकड़े इसलिए उन्होंने उर्वशी को अनफॉलो कर दिया।

सोशल मीडिया पर इस वाक्ये का स्क्रीनशॉट जमकर शेयर भी हो रहा है। बता दें कि कुछ वक्त पहले उर्वशी रौतेला और टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर भी काफी खबरें सामने आई थीं। दोनों ने एक दूसरे का नाम लिए बिना सोशल मीडिया पर एक दूसरे को जमकर धोया था। जहां ऋषभ पंत की तरफ से उर्वशी को बहन तो बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरफ से पंत को छोटू भैया कहा गया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार