AFG vs PAK 1st T20I: अफगानिस्तान ने शुक्रवार (24 मार्च) को इतिहास रचते हुए पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) को पहले टी-20 मैच में 6 विकेट से हरा दिया। शारजाह में खेले गए इस मैच को जीतकर अफगानिस्तान ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। अफगानिस्तान की पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी फॉर्मैट में ये पहली जीत है।

Advertisement

इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था लेकिन अफगानी गेंदबाजों ने शादाब खान का ये फैसला बिल्कुल गलत साबित करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम को सिर्फ 92 रनों पर ही रोक दिया। इसके बाद अफगानिस्तान ने 4 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। वैसे तो इस मैच में कई मज़ेदार पल देखने को मिले लेकिन पाकिस्तान के बल्लेबाज़ नसीम शाह जिस तरह से आउट हुए उससे उनका काफी मज़ाक बन रहा है।

Advertisement

ये मजेदार घटना पाकिस्तान की पारी के 16 वें ओवर में देखने को मिली। ये ओवर मोहम्मद नबी कर रहे थे और इस ओवर की चौथी गेंद पर नसीम ने लेग साइड पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन वो पूरी तरह से चूक गए और गेंद उनके पेट में जा लगी। इस दौरान नसीम का बैलेंस बिगड़ा और वो उनका बल्ला स्टंप पर लग गया। बल्ला लगते ही गिल्लियां बिखर गईं और उन्हें हिटविकेट आउट दे दिया गया।

नसीम शाह की इस नादानी को देखकर डगआउट में बैठे अफगानिस्तानी खिलाड़ी भी हंसने लगे जबकि नसीम शाह की सिट्टी-पिट्टी गुल हो चुकी थी। उनके इस विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आउट होने से पहले नसीम शाह ने 7 गेंदों में 2 रन बनाए। इस मैच में पाकिस्तान की हार का सबसे बड़ा कारण उनकी बल्लेबाजी रही। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन इमाद वसीम (18) ने बनाए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार