2 सितंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। इंग्लैंड के दिग्गज पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने अपनी फेवरेट वनडे टीम का ऐलान किया है। हुसैन ने अपनी वर्तमान वनडे टीम में भारत के तरफ से कोहली और रोहित शर्मा को टीम में जगह दी है तो वहीं सभी क्रिकेट फैन्स को हैरान करते हुए धोनी को अपनी मनपसंद वनडे टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जहीर खान ने रचा इतिहास, भारत के तरफ से केवल 4 भारतीय ऐसा कर पाए थे ऐसा

Advertisement

अपनी टीम में हुसैन ने कई विदेशी खिलाड़ियों को जगह दी है तो वहीं इंग्लैंड के सिर्फ एक खिलाड़ी हुसैन के मनपसंद वनडे टीम में जगह बनानें में कामयाब हो पाए हैं। रोहित शर्मा के 264 रन के रिकॉर्ड को तोड़ने से चुका यह बल्लेबाज

Advertisement

इंग्लैंड के बेन स्टोक्स हुसैन की टीम में अपनी जगह बना पाए हैं। नासिर हुसैन ने ओपनर के तौर पर साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वार्नर को टीम में शामिल किया है तो मध्यक्रम में कोहली समेत रोहित शर्मा को जगह दी है। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा न्यूजीलैंड के केन विलियमयन को भी मध्यक्रम की जिम्मेदारी दी है।

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को छठे नंबर पर तो वहीं बेन स्टोक्स को सांतवें नंबर पर बल्लेबाजी करने की जिम्मेदारी दी है। Breaking News: युवराज सिंह ने रिटायरमेंट के समय का किया एलान

अपने टीम  में हुसैन ने स्पिन  गेंदबाज के तौर पर भारत के अश्विन और वेस्टइंडीज के रहस्यमयी गेंदबाज सुनिल नरेन को जगह दी है तो वहीं तेज गेंदबाज के रूप में नासिर हुसैन ने डेल स्टेन और ट्रेंट बोल्ट को अपनी टीम में शामिल किया है।

नासिर हुसैन की मनपसंद वर्तमान की वनडे टीम इस प्रकार हैं.. 5 ऐसे मौके जब धोनी साबित हुए फुस्स, नहीं जीता पाए भारत को

Advertisement

क्विंटन डि काक, डेविड वार्नर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केन विलियमसन, स्टीवन स्मिथ, बेन स्टोक्स, रविचंद्रन अश्विन, सुनील नरेन, डेल स्टेन और ट्रेंट बोल्ट।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार