नेथन कुल्टर नाइल 8 करोड़ - शेल्डन कॉट्रेल 8 करोड़ 50 लाख में खरीदे गए, इन टीमों में हुए शामिल !

Updated: Thu, Dec 19 2019 17:45 IST
नेथन कुल्टर नाइल 8 करोड़ - शेल्डन कॉट्रेल 8 करोड़ 50 लाख में खरीदे गए, इन टीमों में हुए शामिल ! Imag (twitter)

19 दिसंबर। नेथन कुल्टर नाइल (बेस प्राइस 1 करोड़) को सीएसके और मुंबई इंडियंस के बीच खरीदने की होड़ मची। आखिर में मुंबई इंडियंस ने 8 करोड़ की आखिरी बोली लगाकर अपने टीम में शामिल कर लिया।

इसके साथ - साथ शेल्डन कॉट्रेल बेस प्राइस (50 लाख) के लिए दिल्ली कैपिटव्स और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने बोली लगाना शुरू किया। आखिर में शेल्डन कॉट्रेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने 8 करोड़ और 50 लाख रूपये में खरीदकर अपने टीम में शामिल कर लिया है।

आपको बता दें कि आस्ट्रेलिया के ग्लैन मैक्सवेल और पैट कमिस पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-2020 की नीलामी में जमकर पैसा बरसा। कमिंस कें लिए दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की बीच कड़ी टक्कर चली जिसमें बाद में कोलकाता नाइट राइडर्स भी शामिल हो गई और 15.50 करोड़ रुपये में अपने साथ ले गई।

इसी के साथ कमिंस आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने। उन्होंने बेन स्टोक्स को पीछे किया। स्टोक्स को 14.50 करोड़ में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने लिया था। कमिंस दो करोड़ की बेस प्राइस के साथ आए थे।

कमिंस के पास युवराज को सिंह को पीछे छोड़ आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बनने का मौका आया था लेकिन वह चूक गए। युवराज को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा था।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें