25 मार्च, केपटाउन (CRICKETNMORE)। केपटाउन टेस्ट मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन ने साउथ अफ्रीकी टीम की दूसरी पारी में जैसे ही कागिसो रबाडा को आउट किया वैसे ही उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 300 विकेट लेने का रिकॉर्ड बना लिया। लाइव स्कोर

Advertisement

वर्ल्ड टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाले नाथन लियोन पांचवें  ऑफ स्पिन गेंदबाज बन गए हैं । आपको बता दें कि नाथन लियोन के अलावा मुथ्थैया मुरलीधरन ने ऑफ स्पिनर के तौर पर अपने टेस्ट करियर में 800 विकेट चटकाए हैं।

Advertisement

इसके साथ - साथ हरभजन सिंह ने 417, अश्विन ने 311 और वेस्टइंडीज के पूर्व ऑफ स्पिनर लांस गिब्स ने 309 विकेट टेस्ट क्रिकेट में चटकाए हैं।

गौरतलब है कि केपटाउन टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीकी टीम जीत के बेहद करीब है। ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट मैच जीतने के लिए 430 रन की जरूरत है। ये खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम की दूसरी पारी में 6 विकेट केवल 86 रन पर गिर गए हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार