इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एशेज टेस्ट की दूसरी पारी में नाथन लायन ने चोटिल होने के बावजूद बल्लेबाजी की और उनके इस समर्पण को देखकर फैंस और दिग्गज क्रिकेटर्स ने उनकी तारीफ भी की लेकिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने लायन को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया जिसके चलते वो लाइमलाइट में आ गए। पीटरसन ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया ने लायन को इस उम्मीद से बल्लेबाजी के लिए भेजा था कि अगर उन्हें बाउंसर लग गया तो उन्हें कनकशन विकल्प मिल जाता।

Advertisement

अब पीटरसन के इस कन्कशन वाले बयान पर लायन ने पलटवाल किया है और पीटरसन को फटकार लगाई है। लायन ने कहा कि उन्हें ये तर्क बहुत बेतुका लगा क्योंकि सिर पर चोट लगने के कारण उन्होंने अपने एक दोस्त को खो दिया है। 2014 में एससीजी में बाउंसर लगने के कारण फिलिप ह्यूज का निधन हो गया था और उस समय लायन भी मैदान पर मौजूद थे।

Advertisement

लायन ने शनिवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, "टेस्ट क्रिकेट मेरी तुलना में बहुत लंबा हो गया है और चोटें खेल का हिस्सा हैं। मैंने ऐसी टिप्पणियाँ सुनी हैं कि मैं वहां केवल सिर पर चोट लगने के लिए गया था, लेकिन मैं वास्तव में इसके खिलाफ हूं। सिर में चोट लगने के कारण मैंने अपने एक साथी को खो दिया है, इसलिए अगर मैं आपको ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि ये वास्तव में खराब बातचीत हो रही है।"

Also Read: Live Scorecard

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, "लेकिन नहीं, मैं इन हल्की-फुल्की चोटों के बारे में नहीं सोचता लेकिन कन्कशन के लिए ये एक बहुत बड़ा जोखिम है, इसलिए मैं इससे खुश हूं, लेकिन किसी अन्य चोट से, नहीं। ऐसी मेरी राय है।" आपको बता दें कि लायन ने शेर जैसा जिगर दिखाकर एक टांग पर बल्लेबाजी की और दूसरी पारी में 13 गेंदों का सामना किया और चार रन बनाए। लायन के इस प्रयास को इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने खड़े होकर सराहना और प्रशंसा दी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार