भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) आईपीएल 2024 (IPL 2024) में कमेंट्री करके फैंस का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। इसी बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने एक्स अकाउंट से एक ट्वीट किया है जिसने अब सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है।

Advertisement

दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का एडिटिड वीडियो साझा किया है जिसमें वो कमेंट्री करते हुए उनकी तारीफ कर रहे है। इसी के साथ उन्होंने लिखा, 'हाथी चाहे धूल से सना हो फिर भी सम्मानित होगा। कूकर को सोने की ज़ंज़ीरो में भी बांध दो सम्मानित नहीं होता।'

Advertisement

मशहूर कमेंटेटर का ये ट्वीट देखकर फैंस पूरी तरह हैरान हैं। फैंस इस ट्वीट पर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। किसी ने कमेंट करके शर्म करो नवजोत सिंह सिद्धू लिखा है। तो कुछ लोग ऐसे हैं जो कमेंटेटर के ट्वीट को बॉडी शेमिंग के तौर पर ले रहे हैं। ज्यादातार यूजर्स ऐसे हैं जिनका मानना है कि यहां सिद्धू ने रोहित की तुलना हाथी से की, वहीं कुकर उन्होंने हार्दिक पांड्या को कहा है। यही वजह है उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है।

Also Read: Live Score

Advertisement

आपको बता दें कि आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं। रोहित शर्मा को अब कैप्टेंसी के पद से हटा दिया गया है। यही वजह है एमआई फैंस नाराज़ हैं। ऐसे में अब ये सवाल भी उठ रहा है कि क्या नवजोत सिंह सिद्दू भी हार्दिक पांड्या के कप्तान बनने से खुश नहीं हैं। इसका जवाब तो सिर्फ और सिर्फ वही दे सकते हैं। फिलहाल नवजोत सिंह सिद्धू का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार