जयपुर, 19 मई (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के हाथों मात खाकर लीग से बाहर हो चुकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने हार के लिए टीम के मध्यक्रम को जिम्मेदार ठहराया है। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलोर के सामने 165 रनों की चुनौती रखी थी लेकिन बेंगलोर की टीम 134 रनों पर ही ढेर होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। 

Advertisement

बेंगलोर के लिए सिर्फ एबी डी विलियर्स (53) और पार्थिव पटेल (33) ही दहाई के आंकड़े को छू सके। इन दोनों के रहते टीम की जीत तय लग रही थी, लेकिन जैसे ही पटेल का विकेट गिरा बेंगलोर का मध्यक्रम पूरी तरह से बिखर गया। 

मैच के बाद कोहली ने कहा, "डी विलियर्स पर जरूरत से ज्यादा बल्लेबाजी का भार था। एक समय हम अच्छी स्थिति में थे। हमारा स्कोर 75 रनों पर एक विकेट था। इसके बाद हम जिस तरह से आउट हुए वो अच्छा नहीं था।"

 

उन्होंने कहा, "डी विलियर्स जिनके पास बड़े शॉट्स खेलने की क्षमता है वो एक छोर पर खड़े हुए थे। हमें कुछ और अच्छे फैसलों की जरूरत थी, लेकिन खिलाड़ियों ने मौके का फायदा नहीं उठाया और यह देखना निराशाजनक था।"

कप्तान ने कहा, "पांच-छह खिलाड़ियों द्वारा अगर यह लगातार दोहराया जाए तो यह सही नहीं है। एक-दो खिलाड़ी अच्छा कर रहे थे, लेकिन दूसरों को भी आगे आना चाहिए था और आज ऐसा नहीं हो सका।"

Advertisement

इस हार के बाद बेंगलोर पूरी तरह से प्लेऑफ से बाहर हो गई है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार