न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर जेम्स नीशम ट्विटर हैंडल पर अपने बेबाक अंदाज और मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते है।
वो अपने टीम के साथी खिलाड़ी, या किसी अन्य देश के खिलाड़ी और यहां तक कि किसी फैन को भी ट्रोल करने से पीछे नहीं हटते। वो आए दिन अपनी बातों और विचारों को ट्विटर पर पोस्ट करते है और आदतन इस बीच कोई अगर कुछ कमेंट करता है तो वो उन्हें ट्रोल करने से भी पीछे नहीं हटते।
अब इस ऑलराउंडर ने एक एक्ट्रेस को भी नहीं छोड़ा है। नीशम से पाकिस्तान की एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद उन्होंने उसे अपने ही अंदाज में जवाब दिया।
ट्वीटर पर नीशम ने पोस्ट किया था कि," मुझे लगता है कि एलए हवाई अड्डे से कई बार यात्रा करने के बाद मैंने नरक में विनाश के डर को बहुत कम कर दिया है।"
नीशम ने ट्विटर पर अपनी एक फोटो अपलोड की जिसमें वो अपने घरेलू कुत्ते के साथ नजर आ रहे है। पाकिस्तानी एक्ट्रेस शेहर सिनवारी ने नीशम के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए पूछा कि क्या नीशम भविष्य के बच्चों के बाप बनना चाहते हैं।
पहले सिनवारी ने कमेंट करते हुए लिखा कि," जिम्मी आई लव यू।"
पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने लिखा," जिम्मी क्या आप भविष्य में मेरे बच्चों के बाप बनना चाहते हैं।"
इसके बाद कीवी ऑलराउंडर ने कमेंट करते हुए लिखा कि," मुझे लगता है ईमोजी की कोई जरूररत नहीं थी।"
नीशम साल 2021 के आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल थे और उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ केवल एक मैच खेलने का मौका मिला था।